सिद्धार्थ, मार्च 20 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घाटा मेंहदीपुर बालाजी सरकार श्रीराम सेवक मंडली की ओर से बुधवार शाम बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में चतुर्थ सुंदर कांड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही बालाजी के जयकारे लगाए। देर रात तक भजन कीर्तन होता रहा। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। परिसर में बने पंडाल में सुंदरकांड के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया। शाम को गायकों ने भक्तों के साथ सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। आरती के बाद कानपुर की भजन गायिका शर्मा सिस्टर और प्रमोद चंचल के भजनों की अविरल धारा बही। श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, बाबा हमको भी तारो, वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम सियो रे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.