छपरा, फरवरी 18 -- सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार बाजार में बुधवार की भोर में लगभग 2:30 बजे एक सनसनीखेज घटना हुई। अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष में घुसकर मशीन को धारदार उपकरण या गैस कटर से काटा और पूरा का पूरा एटीएम उखाड़कर साथ ले भागे। सुबह होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एटीएम कक्ष का सूक्ष्म निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। रात में भीड़ कम होने का लाभ उठाकर चोरों ने यह बड़ा कदम उठाया।पुलिस के अनुसार, एटीएम में कितनी नकदी थी और कितनी राशि चोरी हुई है, इसका आकलन बैंक प्रशासन से समन्वय स्थापित कर किया जा रहा है। घटना स्थल के आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.