उरई, जनवरी 7 -- जालौन। सुढार में लगे चार विद्युत ट्रांसफार्मर बीते एक 15 दिनो से खराब पड़ा हुआ है, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर पेयजल संकट भी गहरा गया है। मोटर न चल पाने के कारण गांव में पानी की किल्लत हो गई है और महिलाएं व बुजुर्ग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरों और असामाजिक तत्वों का भय लगातार बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीण संजय, अवध,किशन,निखिल सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस क...