रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची नगर निगम के चुनाव में महापौर पद के उम्मीदवार सुजित विजय आनंद कुजूर को मुसलमानों के संगठन जमिअतुल मोमेनिन चौरासी ने भी अपना समर्थन दे दिया है। संगठन के महासचिव मो.शमीम अख्तर ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से प्रेस बयान जारी कर सुजीत विजय आनंद कुजूर के समर्थन की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी सुजीत विजय को अपना समर्थन दिया है। इससे रांची नगर निगम में महापौर पद की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। बता दें कि महापौर पद की अन्य प्रत्याशी रमा खलखो को इंडिया गठबंधन के एक प्रमुख घटक दल कांग्रेस और अन्य प्रत्याशी रोशनी खलखो को भाजपा ने अपना समर्थन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.