गंगापार, नवम्बर 5 -- पूरे कार्तिक मास तक चलने वाले यमुना स्नान का पर्व बुधवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा के साथ संपन्न हो गया। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर सुजावन देव यमुना के घाट पर बुधवार की भोर से हो स्नानार्थियों का रेला पहुंचा। इस बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की और स्नान के बाद सुजावन देव की पूजा अर्चना की। माघ के महीने में जैसे गंगा स्नान का पुण्य है उसी तरह कार्तिक मास में यमुना में भी डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होने की बात पुराणों में बताई गई है। इसी क्रम में श्रद्धालु कार्तिक मास में यमुना में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य देते है। कार्तिक मास के एक माह पूरा होने पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर इलाके के सुजावन देव घाट स्थित यमुना तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही पहुंचने लगी । स...