बांका, जनवरी 22 -- बांका, एक संवाददाता। बांका प्रखंड अंतर्गत डारा पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित डहरलंगी गांव में मुख्यमंत्री नल जल योजना लोगों की प्यास बुझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सरकार द्वारा हर घर नल का जल पहुंचाने के दावे यहां खोखले नजर आते हैं। गांव में महीनों से जलापूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि, डहरलंगी गांव में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं। गांव की कुल आबादी लगभग 500 है, जो करीब 70 परिवारों में बंटी हुई है। मगर विडंबना यह है कि, आजादी के करीब साढ़े सात दशक बाद भी यहां की महिलाएं और बच्चियां सिर पर पानी उठाकर लाने को मजबूर हैं। नल-जल योजना के तहत लगाए गए पाइप और नल आज केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। जबकि ग्रामीणो...