मोतिहारी, जनवरी 30 -- मोतिहारी, एप्र। मोतिहारी में रेल पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान मुजफ्फरपुर जा रही महिला काे सुगौली स्टेशन पर लेबर पेन शुरू हुआ। महिला यात्री को समय रहते जीआरपी और रेलवे प्रशासन की मदद से बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें शाम में सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। रेल पुलिस की मुस्तैदी से बची जान : जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के खेमाईपट्टी गांव की फूलजहां खातून अपने माता-पिता के साथ घर लौट रही थी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558)के विकलांग बोगी में सवार महिला यात्री फूलजहां उर्फ पिंकी को ले...