मोतिहारी, अप्रैल 21 -- सुगौली। निज संवाददाता सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बेतिया मुख्य मार्ग में फुलवरिया पंचायत भवन के समीप अपने घर से बाहर निकली नौ वर्षीय एक बच्ची की अनियंत्रित कैश वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कैश वाहन का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। मृतक किशोरी फुलवरिया निवासी चंदन कुमार की पुत्री आरुषि(9) बताई जाती है। घटना को देख परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका के परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित लोगों ने छपवा बेतिया सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित सिंह ने पुलिस अधिकारी को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.