रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुगुना फुड्स प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर ने मुर्गीपालकों की मदद से 5.34 लाख रुपए से अधिक की मुर्गी लेकर फरार हो गया। यह मामला तब उजागर हुआ, जब कंपनी के लोग तैयार मुर्गी उठाने के लिए फर्म में पहुंचे थे। मुर्गीपालकों ने कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी कि सुपरवाइजर पूरा माल लेकर चला गया है। मामले में कंपनी के शाखा प्रबंधक दीपक गरई ने कांके थाने में सुपरवाइजर संदीप कुमार, मुर्गापालक कैलाश महतो और अशोक गंझू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुर्गीपालक कैलाश और अशोक के बुढ़मू स्थित फर्म में छह मार्च को कंपनी के लोग तैयार मुर्गा का उठाव करने के लिए गए थे। मुर्गीपालकों ने उन्हें बताया कि पांच मार्च को ही सुपरवाइजर संदीप सारा माल लेकर चला गया। मुर्गीपालकों से पूछताछ की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.