रामपुर, फरवरी 20 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पटवाई जौलपुर मार्ग स्थित जर्जर सोहना पुल व ज्वालानगर में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोनों परियोजनाओं की लागत 2.64 करोड़ रूपये है। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग और नाले का निर्माण नगर पालिका की ओर से किया जाएगा। पुल बनने से जहां लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं नाला निर्माण से गंदगी दूर होगी। पटवाई-जौलपुर मार्ग पर स्थित सोहना पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था। इस कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में ही पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। जिस कारण वाहनों को दूसरे मार्गों से आना जाना पड़ता था। वहीं, ज्वालानगर स्थित नाले की बात की जाए तो आबादी के अनुरूप नाला छोटा हो गया था, जिस कारण बरसात के दिनों में जलनिकासी में दिक्कत आती थी और गलियां जलमग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.