मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- कंपोजिट विद्यालय दांग नगर क्षेत्र के परिसर में संचालित सुगम्य पुस्तकालय का सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 16 दिव्यांग बच्चे शैक्षिक सपोर्ट प्राप्त करते हुए मिले। सीडीओ ने उपस्थिति कम होने पर बीएसए विमलेश कुमार को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। सुगम्य पुस्तकालय में उपस्थित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभिन्न प्रकार के शिक्षक सहायक सामग्री देने को भी कहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र वेगीश कुमार गोयल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. तारा सिंह, रिसोर्स पर्सन राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.