जहानाबाद, जनवरी 3 -- संकुल स्तरीय टीएम मेला का हुआ आयोजन करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय शेरपुर स्थित रिसोर्स सेंटर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद पंडित के निर्देशानुसार शनिवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन संकुल समन्वयक दीपू रजक एवं व्यवस्थापक पप्पू रजक ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों के शिक्षक तथा कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को सुगमता पूर्वक शिक्षण के उद्देश्य से बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई एवं अपने टीएलएम के उपयोग होने के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बारी-बारी से सभी प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं से उनके टीएम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सवाल भी पूछे। निर्णायक मंडल के रूप में श...