नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत 2047 की दृष्टि में सुगमता, शिक्षा और अवसर को मुख्य आधार बताया। जनकपुरी स्थित भारती कॉलेज में शनिवार को आयोजित दिव्यालिम्पिक्स 2025 सेलिब्रेटिंग एबिलिटीज में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन का मूल मंत्र समावेशन, सम्मान और सहभागिता है। गुप्ता ने कहा कि सच्चा सशक्तिकरण तब प्रारंभ होता है जब व्यवस्थाएं क्षमता, गरिमा और अवसर को केंद्र में रखकर बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि दिव्यालिम्पिक्स योग्यता, सहभागिता और प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए एक प्रगतिशील एवं गरिमापूर्ण समावेशन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दिव्यांगजनों के प्र...