फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद। 28वें रविंद्र फागना मिक्स कॉर्पोरेट संडे डे कप के मुकाबले ने सुगंधा क्रिकेट क्लब ने क्रेजी क्रिकेट क्लब प्रह्लादपुर को सात विकेट से हराया। क्रेजी क्रिकेट क्लब प्रह्लादपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 182 रन पर आल आउट हो गई। मोहित बिष्ट ने 68 और सचिन अहलूवालिया ने 38 रन बनाए। सुगंधा क्रिकेट क्लब की ओर से योगेश कुमार ने तीन, मोहम्मद अली ने दो और अंकित पासवान, संजीव गुप्ता, महबूब हुसैन और मोहम्मद मकबूल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुगंधा क्रिकेट क्लब ने 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर जीत हासिल की। अयान सिद्दीकी 67 और योगेश कुमार ने 46 रन बनाए। क्रेजी क्रिकेट क्लब प्रह्लादपुर की ओर से वीरेंद्र सिंह, सचिन अहलूवालिया और श्री चंद ने एक-एक विकेट हासिल किया। योगेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.