आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद मांगा। प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। घंट-घड़ियाल के साथ भक्तों के जयकारे गूंजते रहे। मां कालरात्रि बुरी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही वह भक्तों के जीवन का अंधकार दूर करती हैं। मां कालरात्रि का रंग अंधेरी रात के समान गहरा है। खुले बाल, गले में मुंड की माला उनके स्वरूप को और उग्र बनाता है। शुक्रवार को सुबह से ही मां कालरात्रि के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.