घाटशिला, अप्रैल 3 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित के ग्राम देवता मां माटखाल बूढ़ी थान में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बुधवार को ग्राम देवता की पूजा की गई। पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी के द्वारा माता के समक्ष हवन पाठ किया गया। मुख्य पुजारी शंभू देहुरी, धर्मा देहुरी, बांछा देहुरी ने बताया कि क्षेत्र में गांव की सुख-समृद्धि के ग्राम देवता की पूजा की जाती है। हर वर्ष गांव के शीतला पूजा समापन के एक दिन के बाद ग्रामदेवती मां माटखाल बूढ़ी की पूजा होती है। इसमें पूरे गांव के लोग शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा पूजा समापन के बाद खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस पूजा को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामवासी जुटे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.