ललितपुर, फरवरी 9 -- ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा स्थित श्री हनुमान जी मंदिर पुरैना ताल पर श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान महंत चंद्रशेखर दास झूमरनाथ धाम ने कहा कि सुख में ईश्वर को याद रखिए, जीवन में दुख कभी पास नहीं आएगा। इस दौरान हवन में आहुतियां दी गयीं और श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद पाया। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर आस पास के ग्रामीणों में जबरदस्त उल्लास और उत्साह छाया रहा। प्रधान यजमान कुंवर नरेंद्र सिंह बुंदेला गेवरा गढ़ी ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। फिर श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ की क्रियाएं महंत चंद्रशेखर दास झूमरनाथ धाम ने पूर्ण कराईं। प्रधान आचार्य पंडित रामकुमार शास्त्री, विद्वान आचार्य मनोज मोहन शास्त्री, पंडित शिवकुमार शास्त्री, आचार्य अनूप शास्त्री, आचार्य नीरज शास्त्री, पंडित बृजेश शर्मा, पंडित कपिल ...