रामगढ़, फरवरी 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। छावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित जगदगुरु स्वामी श्री कृपालु महाराज के प्रमुख प्रचारक स्वामी युगल शरण के विलक्षण दार्शनिक प्रवचनों के क्रम में रविवार को द्वितीय दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने आत्मा, कर्म, सुख और परमात्मा के शाश्वत संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वामी युगल शरण ने कहा कि प्रत्येक जीव मूलतः आस्तिक होता है, क्योंकि कोई भी जीव बिना प्रयोजन के कोई कार्य नहीं करता। दर्शन शास्त्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयोजनमनुद्दिश्य मंदोऽपि न प्रवर्तते अर्थात संसार में कोई भी कार्य बिना कारण के संभव नहीं है। चाहे संत हो या सामान्य जन, सभी का एक ही प्रयोजन है-सुख की प्राप्ति। परोपकार से संत और भगवान को आनंद मिलता है, जबकि पर-अपकार से दुष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.