बांका, जुलाई 24 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया तीर्थयात्रियों की धार्मिक आस्था एवं उत्साह चरम पर है। गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए यह यात्रा भक्त और भगवान के बीच रिश्ते की उस डोर को और मजबूत करती है, जिसमें पीड़ा भी पूजा बन जाती है, और थकावट भी तपस्या। कांवरिया पूरी निष्टा, श्रद्धा व तन्मयता के साथ देवघर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग की ओर रवाना हो रहे हैं। सुख-दुख से बेखबर कंधे पर गंगा को धारण किए श्रद्धालु भोलेनाथ में आस्था और विश्वास को जी रहे हैं। मेले का लगभग आधा समय बीत चुका है। लेकिन कांवरिया पथ में दिन ब दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली जा रही है। सम्पूर्ण पथ पर केसरिया रंग छाया हुआ है। कांवरिया द्वारा धारण किए भगवा, लाल गुलाबी एवं सफेद रंग के कपड़े से इन्द्रधनुषी छटा बिखर रही है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.