किशनगंज, फरवरी 15 -- पौआखाली। एक संवाददाता शनिवार को सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी के आरोपी को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। कादोगांव रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना सूत्रों के अनुसार, यह गांजा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लाकर स्थानीय ईंट भट्टों और आसपास के इलाकों में खुदरा बिक्री के लिए सप्लाई किया जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ईंट भट्टा में काम करने वाला एक व्यक्ति गांजा तस्करी में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी मनु कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई और आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन सचिंद्र राय (55) के रूप में हुई...