किशनगंज, फरवरी 11 -- पौआखाली, एक संवाददाता। जिले में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए सुखानी थाना अध्यक्ष मनु कुमारी को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष मनु कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, आम जनता से बेहतर संवाद और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कई जटिल और संवेदनशील मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाया, बल्कि पुलिस विभाग की छवि को भी मजबूत किया है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के बाद थाना अध्यक्ष मनु कुमारी ने इसे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया। कहा कि यह सम्मान अकेले उनका नहीं, बल्कि सुखानी थाना की पूरी टीम का है, जिन्होंने हर परिस्थिति में सहयोग दिया। यह भी कहा कि भविष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.