शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- पुवायां-खुटार रोड स्थित इनायतपुर गंगासरा में सुखवीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड की मिल पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात तक जारी रही। टीम का मुख्य फोकस मिल में धान के भारी स्टॉक और निर्यात के अभिलेखों का मिलान करना था। सूत्रों के अनुसार कंपनी के पास लाखों क्विंटल धान और बासमती चावल का स्टॉक था, जिससे अभिलेखों की जांच में अधिक समय लग रहा है। सुखबीर एग्रो का यह यूनिट "सेल ग्रुप कमोडिटी" के नाम से संचालित है और सबसे अधिक बासमती चावल का निर्यात करता है। मिल से चावल कई देशों में सप्लाई किया जाता है। इस दौरान दिल्ली और हरियाणा नंबर की लग्जरी गाड़ियों के साथ भारी पुलिस बल मिल में दाखिल हुआ। टीम ने कर्मचारियों और मजदूरों के मोबाइल फोन जमा कर सभी लैपटॉप, कंप्यूटर और...