जमशेदपुर, जनवरी 16 -- रक्तदान के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए जुगसलाई निवासी और वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी संस्था के सक्रिय सदस्य सुखविंदर सिंह सग्गू ने 29 वर्ष की उम्र में बिष्टूपुर ब्लड बैंक में अपना 75वां रक्तदान किया। इसमें 25 बार रक्तदान और 50 बार प्लेटलेट्स दान शामिल है। इस अवसर पर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी और डॉ. एलबी सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सुखविंदर ने इसे अपना सामाजिक कर्तव्य बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.