रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में 19 जनवरी को परिवार से मुलाकात के बाद उनके विचार जानने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। कलसी ने कहा कि किसान की आत्महत्या के मामले में कई भ्रांतियां सामने आ रही हैं। उनका परिवार पहले एक बयान दे रहा है और फिर बयान पलट जा रहा है, क्या परिवार पर कोई दबाव है। अगर परिवार कुछ बोलना चाह रहा है तो उनको बोलने से क्या कोई रोक रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक ने अपने वीडियो में सीबीआई जांच की मांग की थी तो सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिन लोगों के नाम वीडियो में लिए हैं, उन सबकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कह...