पौड़ी, मई 23 -- राजकीय शिक्षक संघ नैनीडांडा की द्विवार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुखदेव सिंह रावत अध्यक्ष, मंत्री पद पर मनमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष पुरुष के लिए अशोक सिंह नेगी व उपाध्यक्ष महिला के लिए संगीता ध्यानी, संयुक्त मंत्री पुरुष के लिए सत्य प्रकाश व संयुक्त मंत्री महिला के लिए गीता कनवाल, आय व्यय निरीक्षक के लिए दीपक चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नैनीडांडा क्षेत्र में शिक्षा के लिए हो रहे नित नवाचारों व शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों, शैक्षिक चुनौतियों के संदर...