अमरोहा, नवम्बर 17 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज सोसाइटी की प्रबंध समिति चुनाव के लिए रविवार को नामांकन दाखिल हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों को छोड़कर अन्य पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए पराग अग्रवाल ने नामांकन भरा। सचिव पद के लिए विनय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत अग्रवाल, उपसचिव पद पर अभिनंदन अग्रवाल के नामांकन पत्र दाखिल हुए। सदस्य के 6 पदों के लिए रवि शंकर शर्मा, विभोर अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, विवेक गुप्ता व अनुराग अग्रवाल सहित 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए। उपाध्यक्ष के दो पद पर बाल शंकर गौड़, मुकेश अग्रवाल तथा विनीत अग्रवाल ने पर्चा भरा। दोपहर बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन पत्र सह...