रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस ने फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा ड्रग्स पैडलिंग के नेक्सस का भी खुलासा किया। टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूड़ी सेंटर गली में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यूएसए निर्मित देसी पिस्टल, गोली, 34 पुड़िया ब्राउन शुगर और 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु यादव, अनिकेत पाठक, निहाल पांडेय, नीरज कुमार व राहुल बड़ाइक शामिल है। सभी सुखदेवनगर क्षेत्र में रहते हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने शनिवार को बताया कि आरोपी हिमांशु और निहाल ब्राउन शुगर के बड़े तस्कर हैं। दोनों आर्म्स एक्ट केस में भी कई बार जेल जा चुके हैं। आरोपी बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर यहां बेचते हैं। पुलि...