साहिबगंज, मार्च 26 -- साहिबगंज। जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 14 हजार से अधिक विद्यार्थी बढ़े हैं। कोविड काल के बाद सरकार-गैरसरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई थी। यू-डायस के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला में कक्षा एक से 12वीं तक स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या 2,79,601 थी। वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2,93,676 हो गई है यानी कुल 14,075 विद्यार्थी बढ़े हैं। आगामी नये शैक्षणिक सत्र में और अधिक संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बीते दो साल में जिले के सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में जहां विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है,दूसरी ओर शिक्षकों की संख्या कम हुई है। दरअसल, साल में जितने शिक्षक सेवानिवृत हो जाते हैं उसके आधे भी नियुक्त नहीं होते हैं। इससे सरकारी स्कूलों में नामांकन अधिक होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.