शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- खुटार। खुटार क्षेत्र के गांव सुखचैनपुर में मंगलवार दोपहर गांव के पास संजय गिरी के बाग में खड़ी बांसी पर अजगर सांप झूलता दिखाई दिया। बच्चों ने अजगर देखा तो चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अजगर की मौजूदगी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडे वन कर्मियों के साथ पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि अजगर का वजन करीब 35 से 40 किलो था। उसे बोरे में बंद कर खुटार वन क्षेत्र के फतेहपुर बीट के जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.