हरिद्वार, मई 25 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में सुकरासा पुल को लेकर सियासत गरमा गई है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने दावा किया था कि उनके प्रस्ताव पर पुल की स्वीकृति मिली है और इससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी दावा किया कि उनके प्रस्ताव पर पुल की स्वीकृति मिली है। उन्होंने 2022 के चुनाव में भी जनता से वादा किया था कि वो चुनाव जीतें या हारें, लेकिन सुकरासा पुल का निर्माण का कार्य जरूर कराएंगे। प्रदेश में उनकी सरकर बनी और उनके प्रस्ताव पर ही अधिकारियों ने सुकरासा पुल का एस्टीमेट बनाकर शासन में भेजा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर पुल की स्वीकृति दिलाई। उनके पास इसके प्रमाण भी हैं और समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.