सुकमा, जनवरी 30 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब PLGA बटालियन नंबर-1 में सक्रिय दो नक्सली दम्पति सहित कुल 20 लाख के इनामी नौ हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) अधिकारियों के सामने समर्पण कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए चौहान ने कहा कि इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' एवं 'नियद नेल्लाना योजना' से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नए सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले दो पुरूष एवं चार महिला नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए, एक महिला नक्सली पर दो लाख रुपए और दो अन्य महिला नक्सली पर 1-1 लाख रुपए का इनाम राज्य सरकार ने घोषित कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.