अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। नगर सफाई मजदूर संघ ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सुकमा कंपनी पर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि सुकमा कंपनी लगातार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सीएलसी कर्मचारी जो कंपनी में मर्ज किया गया है। उनको नगर निगम में वापस किया जाए। संविदा कर्मचारियों को ठंडी-गरम वर्दी व उनका ईपीएफ का अभी तक कुछ भी कटौती नहीं हुई है। वर्कशॉप मे गाड़ियों को दोबारा चालू किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन 18000 रुपए किया जाए। इस दौरान प्रदीप भंडारी, सुनील टुंडा, राधेश्याम केला, आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान, किशन चंदेल, विमल प्रेम, विक्रांत त्यागी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.