चम्पावत, मार्च 16 -- लोहाघाट, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम पंचायत सुई पऊ के छमनिया कोटालीखेत मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार अब राहत की उम्मीद है। लोनिवि ने लगभग एक किमी सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पीएलवी नवीन पंत, खिलानंद पंत ने बताया कि शासन-प्रशासन और लोनिवि ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। अब इस सड़क से आवागमन सुगम होगा और बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों, पैदल आवाजाही करने में परेशानी से भी निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर सड़क से किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने के अलावा एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। इस दौरान मोहन चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.