बांका, फरवरी 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में शनिवार रात एक शादीशुदा युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष कन्हैया झा एवं अपर थानाध्यक्ष आकाश आर्यन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। मृतका की पहचान श्रीकांत यादव की 20 वर्षीय पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार कल्पना अपनी शादी से खुश नहीं रहती थी। घटना के समय घर में केवल उसकी मां मौजूद थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के ससुराल पक्ष को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम ...