बांका, दिसम्बर 11 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुईया बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में लंबे समय से चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से करीब 40 गांवों की आबादी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व उपचार और नियमित जांच न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पूर्व मुखिया नारायण यादव आदि ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सुईया उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन संबंधित डॉक्टर को वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन के आयुष विभाग में डिप्टेशन पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा ...