उन्नाव, मार्च 24 -- पुरवा। कस्बे के पश्चिम टोला मोहल्ला के रहने वाले रविंद्र कुमार सोनकर ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार देर रात उसका भाई बेचन लघुशंका के लिए उठा तो लाल रंग की कार में सवार लोग उसके बाड़े से सूअर चोरी कर डिग्गी में बंद कर रहे थे। उसने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ मिल कर की कोशिश की। मगर चोर कार छोड़कर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने कार से तीन बड़े.बड़े सुअर तथा सुअर पकड़ने के औजार के साथ एक नशीला केमिकल पाउडर का डिब्बा मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि कार में बरामद सुअरों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया है। गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और गाड़ी के अंदर भी एक अन्य नंबर प्लेट भी रखी मिली। वहीं गाड़ी के इंजन और चेचिस नंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.