बागेश्वर, जून 12 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक है। गुरुवार की सुबह चार बजे सुअरों ने ऐठाण के रिखाड़ी तोक में किसानों की उगाई अदरक व गडेरी की सब्जी को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने भी वन विभाग के अधिकारियेां से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से सुअरों का आतंक बना है। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे दो जंगली सुअर उनके खेतों में धमक गए। उन्होंने लगभग सवा डेढ़ क्विंटल अदरक और गडेरी फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा आसपास बोई सब्जी भी उजाड़ दी है। यहां सुनीता देवी, सरिता देवी, जगत सिंह, हरिमोहन सिंह, अंकित ऐठानी, हरीश सिंह, महिमन सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह, राम सिंह ऐठानी, मनोज सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.