अयोध्या, जनवरी 3 -- रुदौली। नगर के काजीपुरा शिवपुरम स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्री राम मंदिर अयोध्या के प्रतिष्ठा द्वादसी के अवसर पर सुंदर काण्ड का संगीतमयी पाठ का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने प्रभु श्री राम से नव वर्ष में लोक कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान राजेश मिश्र,सूरज पांडे,ओम प्रकाश,विंध्य वासिनी मिश्र,राज किशोर कसौधन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...