हापुड़, मार्च 18 -- भक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित सुंदर कांड पाठ में मंगलवार को 21 महिलाओं ने सुंदर‌ पाठ किया। इस दौरान संस्था ने 21 कन्याओं का पूजन किया गया। सचिव सुरभी अत्रिश ने कहा कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं का पूजन कर उनको आत्म निर्भर रहने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कन्याओं को कड़ी चावल और टिफीन बांटे गए हैं। इस मौके पर संरक्षिका कमला बहन, अध्यक्ष लविता बंसल, संयोजिका प्रीति मित्तल, नीरा कंसल, मिनाक्षी गोयल, कुसुमलता गुप्ता, बिरजेश गुप्ता, रानी बंसल, नीलम गर्ग आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...