मेरठ, फरवरी 13 -- सरधना शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ वसंत अभियान के तहत सरधना निकाय स्थित केके पब्लिक स्कूल में स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों और बच्चों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वच्छ सार्थक लव के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी और सुंदर कलाकृतियां द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देशानुसार नगर पालिका की स्वच्छ सरधना टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता शपथ ली और स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरधना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना इस दिशा में एक महत्व...