फतेहपुर, जनवरी 13 -- फतेहपुर। शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज के लोगों ने पारंपरिक गीतों के साथ लोहड़ी जलाई और भांगड़ा-गिद्दा किया। वहीं मुख्य ग्रंथी ने पर्व के महत्व को बताया। गुरुद्वारे में देर रात तक उत्सव का माहौल दिखाई दिया। मंगलवार को लोहड़ी पर्व पर लोग पारंपरिक रंग में नजर आए। 'सुंदरिए मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो दुल्ला भट्टी वाला हो-दुल्ले ने धी व्याई हो सेर शक्कर पाई होओ आ गई लोहड़ी वे बना लो जोड़ी वे' जैसे लोकगीतों के बीच लोहड़ी जलाई गई। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ ही पंजाबी लोकगीतों के बीच जहां युवतियों ने गिद्दा किया वहीं युवक भांगड़ा कर एक-दूसरे के गले लगकर शुभकामनाएं देते रहे। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि लोहड़ी का त्योहार आज भी भव्य और जीवंत बना हुआ है, इसमें भांगड़ा...