वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एमएस के चैंबर और एमसीएच विंग के बीच गुरुवार देर शाम ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ड्रोन जब्त कर लिया। उसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ड्रोन किस मकसद से लगाया था। बीएचयू अस्पताल में रोज करीब 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। गुरुवार देर शाम एमएस कार्यालय के पास एक ड्रोन उड़ रहा था। अभी सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते वह एमसीएच विंग के पास गिर गया। इससे वहां मौजूद तीमारदार और सुरक्षाकर्मी डर गए। करीब दस मिनट उसके आसपास कोई नहीं गया। बाद में सुरक्षाकर्मी ने उसे कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर को ड्रोन सौंप दिया ग...