नैनीताल, अक्टूबर 1 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। सुंदरखाल में बुधवार को श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। धारी के बीडीएसएस विजन पब्लिक स्कूल के नौनिहालों ने शोभायात्रा में श्री रामायण के पात्रों की वेशभूषा में सजकर शोभायात्रा को मनमोहक बनाया। गाजे-बाजे संग निकली शोभा यात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा सुंदरखाल से शुरू होकर धानाचूली, सुंदरनगर, लेटीबुंगा से भटेलिया बाजार पहुंची। शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के जयकारे लगाए। कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां गोपाल सिंह, शोभन सिंह, भवान सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह, महेश सिंह आदि रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.