हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। धारी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र सुंदरखाल स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने योग में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋषिकेश में 11-12 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्कूल की पांच छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित छात्राओं में मानवी बिष्ट ने अंडर-14 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक पेयर श्रेणी, हर्षिता बिष्ट ने अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर, अंडर-17 ट्रेडिशनल श्रेणी, मनीषा बिष्ट ने अंडर-17 रिद्मिक पेयर और यामिनी बिष्ट ने अंडर-17 रिद्मिक पेयर में स्थान बनाया। उनका चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्षेत्रवासियों ने इस सफलता का श्रेय शिक्षिका मंजू कांडपाल को दिया। उनके कुशल मार्गदर्शन में पिछले छह वर्षों से स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उ...