कानपुर, मई 1 -- चकेरी। जाजमऊ में सर्व श्री ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती को लेकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान जेके कॉलोनी स्थित आयोजन में सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ हुआ। फिर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वट वृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि संगठन का मुख्य कार्यक्रम आगामी चार मई को सेंटर ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ब्राह्मण समाज के अन्य जिलों से लोग आकर सम्मिलित होंगे। इस मौके पर शिव मुरारी शुक्ला, अनिवेश त्रिवेदी, राकेश तिवारी, सतीश चन्द्र तिवारी, ज्ञान शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.