संभल, मार्च 10 -- मोहल्ला आवास विकास में संस्कार भारती के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सुनकर लोग भाव विभोर हो उठे। इस दौरान राज्यमंत्री को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित महेश चंद शर्मा ने सभी देवी देवताओं का पूजन कराकर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना वाचन से किया गया। महेश चंद्र शर्मा , नरेंद्र कुमार आचार्य, रजत, आदि ने संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का वाचन किया। सुन्दर कांड पाठ के उपरांत शोषण मुक्त सभ्य भारत मिशन के द्वारा कर्तव्य दिवस मनाया गया। मिशन के द्वारा कर्तव्यनिष्ट सम्मान से स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी को सम्मानित किए गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ़ टीएस पाल ने किया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रजत शर्मा ने फूलों में सज रहे श्याम प्यारे, उमेश कुमार शर्मा ने राम धुन में मन तु ज...