संभल, जनवरी 11 -- स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त चिकित्सालय स्थित महामृत्युंजय मंदिर परिसर में संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया गया । जिसमें भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेंद्र प्रसाद जोशी ने विधिवत पूजन से कराया। केजी शर्मा व राजेश शंखधार ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का मनोहारी वाचन किया । अजय सक्सेना व रमेश ग्रेवाल ने सुंदरकांड की चौपाइयों का विस्तार से वर्णन किया। केजी शर्मा ने मैंने सुंदरकांड कराया है, मेरा हनुमान यहां आया है, अनिल शर्मा ने मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनिल शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजेंद्र शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, कल्पना वार्ष्णेय, सीमा चटर्ज...