मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । आदि महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विजयपुर स्थित छानबे ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को ब्लॉक कर्मचारियों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इससे पहले बीडियो रामपाल ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य भारतीय जनमानस की जीवन रेखा है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को चरित्र, धर्म, न्याय, नीति व सत्यपथ की जो राह दिखाया है, वह युग-युगांतर तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। सुंदरकांड पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनोयोग से संगीतमय रामायण पाठ किया। एडीओ कृषि दयाराम चौकसे, एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, कमलेश दुबे, रमेश कुमार आदि ने सुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.