हाजीपुर, मई 4 -- राजापाकर । संवाद सूत्र प्रखंड के दामोदरपुर गांव में अमरनाथ सिंह के निवास पर उनकी पुत्री के शुभ विवाह से पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की संध्या में किया गया। जिसमें मानस मंडली राजापाकर के कुशल सदस्यों ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दामोदरपुर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। उन्होंने भक्तिभाव से सुंदरकांड का श्रवण किया। सुंदरकांड के पाठ से वातावरण भक्तिमय और मंगलमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने अमरनाथ सिंह और उनके परिवार को पुत्री के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। मानस मंडली राजापाकर के सदस्य शिवजी सिंह ने बताया कि हमें प्रत्येक शुभ अवसरों पर सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन करवाना चाहिए। इस आयोजन का न केवल धार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.