चम्पावत, मार्च 15 -- लोहाघाट, संवाददाता। सुई खैसकांडे गांव में ग्रामीणों ने बैठकी होली का गायन किया। होल्यारों ने देर रात तक एक से बढ़ कर एक राग और फाग से सजी होली का गायन किया। शुक्रवार रात गणेश चौबे के आवास में बैठकी होली हुई। राजेश चौबे ने राग धमार में सखियां ले आई गुलाल.. होली पेश की। उर्वा दत्त चौबे ने राग सहाना में या बृज देश निगोरा, तकल मोरि आंगिया का डोर.. का गायन किया। रवि चौबे ने राग काफी में अबकी की बेर हमारी, लाज राखो गिरधारी..की प्रस्तुति दी। रमेश चौबे ने राग सहाना में आज पिया के गरवा लगूंगी, कलंक लागे सो लगे री...होली पेश की। परमानंद चौबे ने राग बागेश्री में अचला पकड़ रस लीजों..का गायन किया। इधर फोर्ती में होल्यार नवीन बगौली ने यह कैसी होरी कंहाई.., नवीन उपाध्याय ने तुम खेलो ना होली..., चंदू उपाध्याय ने होली के दिन चार.. पेश...